• सरल एवं लचीली व्यवस्था
    शीघ्र न्याय एवं कम खर्चीली प्रक्रिया
    न्यायालयीन मुकदमों को कम करने में
    सहयोग
    गोपनीयता प्रथम सिद्धान्त
    दोनों पक्षों के लिये रचनात्मक लाभ
    दोनों पक्षों में प्रभावी संवाद
    विधिक पात्रता
    विश्वास को बढ़ावा एवं रिश्तों को संरक्षण
    दक्षता एवं लागत की प्रभावशीलता
    समान हितों का संरक्षण
    कुशल विवाद समाधान
    व्यवस्थित न्याय प्रणाली में सहयोग
    निजी मध्यस्थता को बढ़ावा

—————————————-

निजी संस्थागत मध्यस्थता के माध्यम से योग्य मध्यस्थ द्वारा मध्यस्थता की जा सकती है। देश में अनेक निजी मध्यस्थता केन्द्र स्थापित हो रहे हैं। निजी मध्यस्थता का उपयोग न्यायालय में वाद स्थापित करने से पूर्व बहुत उपयोगी रहा है। यह कानूनी विवाद से बचने का एक तरीका है। हिन्दू विवाह अधिनियम एवं विशेष विवाह अधिनियम के मामलों में विशेष गोपनीयता रखी जाती है एवं इसमें वैकल्पिक विवाद समाधान बहुत उपयोगी है. जिसका मूल उद्देश्य सुलह कराना, दोनों पक्षों को संरक्षण देना, सम्बन्धों को बनाये रखना एवं बच्चों को संरक्षण देना, एक लचीली चरणबद्ध प्रक्रिया द्वारा किया जाता है।